इंदौर में 17-19 फरवरी 2010 भाजपा के राष्ट्रीय में अधिवेशन में किसी भी भारतीय राजनैतिक दल के किसी भीअधिवेशन में पहली बार आईटी का व्यापक उपयोग किया गया. इंदौर के कार्यकर्ताओं ने निम्नांकित प्रयोग किये |
1. पंजीकरण के लिए इन्टरनेट पर एक वेबसाइट लॉन्च की जिसमें फोटो भी अपलोड करने की व्यवस्था की और प्रसन्नता कि बात यह कि लगभग ९०० ने अर्थात लगभग 20% प्रतिनिधियों ने पंजीकरण किया | अधिवेशन स्थल पर पंजीकरण के लिए भी 25 काउंटर बनाये गए थे | जिसमें लगभग 5000 प्रतिनिधि तथा 3000 कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया गया |
2. पूरे परिसर में सुरक्षित (secure) वाई फाई इन्टरनेट की व्यवस्था रही | जिस प्रतिनिधि के पास लैपटॉप हो बिना किसी अवरोध के इन्टरनेट का उपयोग कर सकता था | मीडिया के प्रतिनिधियों ने इसका भरपूर उपयोग किया |
3. मीडिया के लिए 100 (सौ ) PC लगाये गए जिन्हें 34mbps की कनेक्टिविटी प्रदान की गई | इसमें 5 MultiFunctional Printer लगाये गए जिसमे स्कैनिंग तथा प्रिंटिंग की व्यवस्था की गई |
4. मीडिया के लिए ही वेबकास्ट की व्यवस्था थी | जिनके लिए 34mbps की कनेक्टिविटी अलग से प्रदान की गई |
5. पूरे अधिवेशन स्थल पर 32 कैमरे लगाये गए थे जिनमें पूरे अधिवेशन स्थल की निगरानी की व्यवस्था रही |
6. सभी विशिष्ट पदाधिकारियों के लिए उनके टेंट में ही PC, MFP प्रिंटर तथा इन्टरनेट की व्यवस्था रही |
7. कार्यालय में PCs तथा प्रिंटर्स की व्यवस्था की गई |
8. मिनी ऑफ़सेट प्रिंटिंग मशीन तथा फोटोकॉपी मशीनों की व्यवस्था भी रही |
जहाँ अधिवेशन में छोटी छोटी अव्यवस्थाओं को लेकर कुछ खबरे छपीं वहीं पूरे मीडिया जगत ने अधिवेशन की हाई टेक सुविधाओं तथा अनूठेपन को हाथो हाथ लिया जिसके लिए मीडिया कर्मियों की तकनीक के प्रति जागरूकता तथा नए प्रयोगों के प्रति स्नेहसम्मान प्रशंसनीय है |
इंदौर के कार्यकर्ताओं का उत्साह तो अथाह रहा प्रत्येक कार्य के प्रति सजगता एवं एवं प्रत्येक कार्य को अच्छी तरह से करने की ललक तथा खुद होकर बिना किसी की प्रेरणा या आदेश या निर्देश के प्रत्येक कार्य को सम्हालने एवं तुरंत बहुत अच्छी तरह करने की तत्परता व तैयारी, इन सभी की जितनी प्रशंसा की जावे कम ही है |
बड़े कार्यकर्ता यथा कैलाशजी, मोघेजी, सुमित्राजी, सुदर्शनजी, उमेशजी, रमेशजी, बाबू दादा, नंदू भैया, गोपी भाई, रीताजी आदि इनकी ही सूची इतनी लम्बी है तो छोटे कार्यकर्ताओं की सूची कितनी लम्बी होगी सोचिये | जिला एवं मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, पार्षद आदि जैसे भी बड़े कार्यकर्ता भाई बहन तो ऐसे काम कर रहे थे जैसे उनके अपने घरों में शादी हो रही हो | सभी कार्यकर्ताओं के नाम लिखना संभव नहीं इसलिए उनसे मेरी क्षमा प्रार्थना |
राजकुमारजी , कीर्तिजी ,अखिलजी, शेखरजी,हर्षजी, दोनों सचिनजी,प्रकाशजी,पल्लवजी, मोहितजी, आशीषजी, जवाहरजी आदि तो शायद 20 कि रात ही सोये होंगे | वे सारे इंजिनियर तथा टेक्नीशियन जिनके नाम लिखना संभव नहीं हो पाया उनसे मेरी क्षमा पार्थना |
मनीषीजी तथा नीरजजी का मैनेजमेंट गजब का रहा |
शायद पहली बार किसी राजनैतिक दल के अधिवेशन में स्वयं अध्यक्ष ने पॉवर पॉइंट presentation दिया होगा | अनिल जी दवे ने किसी दल में नए और गहरे सामाजिक सरोकार वाले ग्लोबल वार्मिंग जैसे गहन विषय पर यह भी पहली बार पॉवर पॉइंट presentation दिया |
लेकिन फिर से आईटी की बात | इतना बड़ा कार्य टीम वर्क के बिना नहीं हो सकता और इसके लिए कैलाशजी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ़ करने होगी | लेकिन बड़े नेता यथा स्वयं श्री नितिन गडकरी, आडवानी जी , सुषमा जी , अरुणजी, राजनाथजी जैसों का आशीर्वाद न हो तो क्या ऐसा आयोजन हो सकता है |
कई मायनों में भाजपा का यह अधिवेशन एक मील का पत्थर साबित होगा |
साधुवाद और तारीफ तो सभी बड़े नेताओं ने की ही होगी लेकिन आईटी प्रोफेशनल के रूप में मेरे लिए आईटी का इस तरह उपयोग संतोष देने वाला है | साधुवाद |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें